21 June Yoga Day: योग करें और पायें 1 हजार से 51 हजार रुपये का पुरुस्कार

21 June Yoga Day

21 June Yoga Day: सातवें अंतरास्ट्रीय विश्व योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। कोरोना को देखते हुए 21 जून को होने वाले योग दिवस को लेकर इस बार ऑनलाइन योग करवाया जाएगा।

राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा इसकी तैयारियों पर आज राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में हमारी टीम ने इसका जायजा लिया। जिसमें बताया गया कि लोगो को योग के लिए जागरूक करने को लेकर एक प्रतियोगिता भी रखी गयी है।

आगे उन्होंने कहा जिसमे ऑनलाइन योग करते हुए वीडियो डालने पर निर्णायक मंडल के द्वारा चयनित लोगो को 1 हजार से 51 हजार तक पुरुस्कार दिए जाएंगे। साथ ही आयुष मंत्रालय के एप्प आयुष कवच पर इससे संबंधित विशेषज्ञ की टीम उपलब्ध रहेगी। जो समस्याओं को निस्तारित करेगी। यह बात आज राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने बताई।

बच्चों पर तीसरी लहर की आशंका पर यूपी सरकार की पूरी तैयारी

 

dr. monika asthana

योग गुरु डॉक्टर मोनिका अस्थाना ने सभी देशवासियों को अग्रिम योग दिवस कि शुभकामनायें दी और कहा कि सभी को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को निरोग किया जा सकता है। इसके साथ ही आयुष मंत्रालय द्वारा आयुष कवच App लॉन्च किया गया है। किसी को कोई समस्या होती है तो वहां पर डॉक्टर्स से सलाह ले सकता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen + twelve =