कल किसान देशभर में करेंगे चक्का जाम, आज बैठक में होगा तय कि

Delhi border
image source - google

कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को 72 दिन हो चुके है और कल 6 फ़रवरी को किसान संगठनों ने देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इसको लेकर आज 10 बजे से किसान नेताओं की बैठक चल रही है। जिसमें तय किया जायेगा कि किस तरह से शांतिपूर्ण ढंग से ये आंदोलन करना है।

गाज़ीपुर बॉर्डर से किसान नेता जगतार सिंह ने कहा कि सभी राज्य और ज़िलों के हाइवे पर कल चक्का जाम किया जाएगा। दिल्ली में तो पहले से ही किसान बैठे हैं इसलिए यहां चक्का जाम वाली स्थिति नहीं होगी। देश की अन्य जगहों पर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम की स्थिति रहेगी।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा।

एयरपोर्ट से भी ज्यादा सुन्दर होगा भारत का ये रेलवे स्टेशन

कल किसानों द्वारा किये जाने वाले चक्का जाम पर पुलिस की भी निगरानी होगी। क्योंकि इससे पहले 26 जनवरी को भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का ऐलान हुआ था पर वहां काफी हंगामा हुआ।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 3 =