लखीमपुरखीरी: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का हुआ भंडाफोड़

Lakhimpurkheri crime news
Lakhimpurkheri crime news

लखीमपुरखीरी। यूपी के लखीमपुरखीरी जनपद की पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है।जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद किए हैं साथ ही साथ अवैध हथियार बनाने वाले उपकरण को भी ज़प्त किया है। अवैध हथियार बनाकर मौत का समान सप्लाई करने वाले 2 अभियुक्तों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Lakhimpurkheri news
Lakhimpurkheri news

पूरा मामला लखीमपुर खीरी के पलिया थाना क्षेत्र का है, जहां आए दिन हत्या और लूट में अवैध शस्त्रों का इस्तेमाल किया जा रहा था।पलिया थाने की पुलिस भी काफी समय से हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह की तलाश में जुटी थी। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक घर में छापा मारा।जहां अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 1 बन्दूक, 9 अवैध देसी तमंचे सहित दर्जनों जिंदा कारतूस पकड़े, साथ ही साथ हथियार बनाने वाले उपकरण भी ज़प्त किए। पलिया थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाकर सप्लाई करने वाले 2 अभियुक्तों को भी रंगे हाथों दबोच लिया। जिन पर कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट- फारूख हुसैन

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − eight =