आतंकवादियों के खिलाफ फ्रांस की बड़ी कार्यवाही, माली में ढेर किए 50 आतंकी

France kills 50 terrorists in Mali
image source - google

आतंकवादियों के खिलाफ फ्रांस ने बड़ी कार्यवाही की है। सेना ऑपरेशन के दौरान अफ्रीका के मध्य माली में 50 से ज्यादा आतंकी मारने का दावा फ्रांस ने किया है। यह आतंकवादी अलकायदा के बताए जा रहे हैं।

फ्रांस रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पाली ने ट्वीट कर कहा कि 30 अक्टूबर को माली में 50 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इसके साथ ही उनके हथियारों को भी जप्त किया गया है। मैं हमारे सैनिकों को सलाम करती हूं।

जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन को बुर्किना फासो और नाइजर की सीमा के पास अंजाम दिया गया है। 30 अक्टूबर को आतंकियों को बाइक से जाते देखा गया, जिसके बाद फ्रांस ने अपने लड़ाकू विमान और ड्रोन की सहायता से ऑपरेशन शुरू किया और थोड़े ही समय में आतंकियों को ढेर कर दिया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × 2 =