जानें देश में पिछले 24 घंटे में कितने मिले कोरोनावायरस और कितने हुए स्वस्थ

corona update india
image source - google

लगभग 2 महीने बाद कोरोना के मामले में काफी गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में COVID के 1,73,790 नए मामले आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 हुई। 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,22,512 हो गई है।

वहीं 2,84,601 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,51,78,011 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,89,02,445 हुआ।

लॉकडाउन खुलने के आसार

देश में लगाए गए लगभग 1 महीने के लॉकडाउन के बाद इसका असर अब दिखने लगा है दिल्ली में जहां 1 दिन में 25 से 30 हजार मामले आ रहे थे कल सिर्फ 1100 मामले सामने आए वहीं उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले 3000 से कम मिले हैं।

क्या नए नियम लागू होने के बाद सरकार आपके मैसेज और कॉल पर भी रख पाएगी नजर

कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन खुलने के संकेत भी दिए लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि यदि मामले फिर से बढ़ते हैं तो लॉकडउन लगाना पड़ेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − 4 =