पराली जलाना किसानों को पड़ा महंगा, हरियाणा में सरकार ने उठाया कठोर कदम

farmers burn parali
image source - google

इन दिनों लगातार किसानों द्वारा पंजाब और हरियाणा में पराली जलाई जा रही है। लेकिन अब सरकार ने ऐसा कठोर कदम उठाया है। जिससे किसानों को पराली जलाने से पहले 100 बार सोचना होगा।

दरअसल बीते कई दिनों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही थी। जिसमें किसान पराली जलाते दिखाई दे रहे थे। इसको लेकर हरियाणा सरकार ने सख्ती बरतते हुए 14 किसानों के 2500- 2500 रुपए के चालान काटे हैं।

सरकार खरीदेगी पराली 

बता दें हरियाणा, पंजाब में किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली की वजह से दिल्ली में हर साल प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। किसानों का कहना है कि पराली जलाना उनकी मजबूरी है यदि सरकार प्रति एकड़ 2000 दे तो वह ऐसा नहीं करेंगे। वहीं सरकार ने अब उल्टा किसानों पर 2500 रुपए का जुर्माना कर दिया है। इससे किसान काफी नाराज है।

पराली जलाने के मामले पर हरियाणा के सीएम ने कहा कि किसान पराली को इकट्ठा करके रखे। उसे ₹50 प्रति क्विंटल खरीदेंगे और इंडस्ट्री में जहां जहां यह इस्तेमाल होता है, वहां पहुंचाने का काम हम करेंगे। किसानों को अब पराली से लाभ होगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × three =