चीन का सामान बैन होने से देश के छोटे व्यापारियों में खुशी के साथ इस बार बड़ी उम्मीद

dipawali
image source - google

इस बार भारत सरकार ने चीन के कई सामानों पर प्रतिबंध लगाया है। जिसकी वजह से चीन का काफी नुकसान हुआ है। वहीं देश के छोटे बड़े व्यापारियों में एक उम्मीद जगी है कि इस बार उनका सामान पहले से ज्यादा बिकेगा।

आगामी त्यौहारों के मध्य नजर मिट्टी के दीपक बनाने का काम शुरू हो गया है और इस बार पहले से ज्यादा दीपक बनाए जा रहे हैं। दीपक बनाने वाली एक महिला ने बताया कि दीपावली के लिए इस बार हर साल से ज्यादा माल तैयार कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि चीन का माल बंद होने से इस बार मिट्टी के दीपक ज्यादा बिकेंगे।

भले ही चीन का समान बैन से लोगों को काफी समस्याएं हुई है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत जल्द ही देश में काफी चीजों का उत्पादन होने लगेगा और भारत एक आत्मनिर्भर देश बनेगा। इससे देश का पैसा देश में ही रहेगा और देश के लोगों को ही फायदा होगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 − six =