करोड़ों रुपए के दो मुंहा सांप की तस्करी कर रहे अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Police arrest
Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी :। जिले में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पर पुलिस ने करोड़ों रुपए के तस्करी कर ले कर जा रहे दो मुहा सांप के साथ गिरोह के छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बीती रात थाना निघासन पुलिस द्वारा ढखेरवा-निघासन मार्ग रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास से हुंडई कार से छ संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

छानबीन के दौरान उनके पास से तस्करी कर ले कर जा रहे एक बोरी में 900 ग्राम के दो पीस दोमुंहा सांप बरामद हुए हैं। वहीं बरामद सांपो की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये की है। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा 02 मुंहें सांपों को पकड़कर उनकी तस्करी/ धोखाधड़ी करके लोगों को बेचने का कार्य किया जाता है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में नियमानुसार अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट:-फारुख हुसैन…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 3 =