किसानों के भारत बंद से आम जन हो रहे परेशान

Source - Google

किसान लगातार सरकार के लाए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा सरकार का विरोध कर कर रहे है। किसानो का मानें तो ये जो कृषि कानूनों को सरकार लाना चाहती है यह किसानो को नुकसान पहुंचाएगी। पिछले लगभग एक साल पहले किसानो ने धरना प्रदर्शन देना शुरू किया था और आज उन्होंने भारत बंद का ऐलान कर दिया है।

इस किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लाल किले के दोनों तरफ के रास्ते को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि छत्ता रेल और सुभाष मार्ग दोनों साइड से बंद कर दिया है। किसानों के भारत बंद का देश भर में असर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम में भारी जाम लग गया है। गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतार लगी है जिसमें लोग काफी देर से फंसे हुए हैं। आलम ये है कि किसी को कितनी भी ज़रूरी जगह या ज़रूरी काम से जाना हो वो नहीं जा पा रहे।

रिज़र्व बैंक के आकड़े आए सामने, 0.1% हो गई है प्रति व्यक्ति आय

आपको बता दें भारत बंद का ऐलान शाम चार बजे तक का है। ऐसे में जाम में फंसे लोगों का निकल पाना मुश्किल हो गया है। भारत बंद की कीमत आमजन को चुकानी पड़ रही हैं। भारत बंद सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है। किसान दिल्ली के अलग अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × five =