PM Kisan Samman Nidhi Yojna Registration | Login | Status Check 

pm kisan samman nidhi yojna registration step by step

PM Kisan Samman Nidhi Yojna 2022

देश के किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए पीएम मोदी की सरकार समय समय पर योजनाएं लाती रहती है। इन्ही में से एक है PM Kisan Samman Nidhi Yojna। जिसके तहत किसान भाईयों को 6000 रूपए सालाना दिए जाते है। मालूम हो इस योजना को साल 2019 में पेश किया गया था। अब इसके 2 साल पूरे हो चुके है और अबतक करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा चुके है।

योजना को लांच हुए इतना टाइम हो जाने के बाद भी करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं उठा पाएं है। इसके कई कारण है, जैसे- Kisan Samman Nidhi Yojna के लिए Registration कैसे करें, इसके लिए प्रक्रिया क्या है और पात्रता क्या है? इसके साथ ही कोई त्रुटि हो जाने पर उसे कैसे सही किया जाता है? ये सब बातें किसानों को पता होनी चाहिए। इस लिए इस पोस्ट में हम आपको PM Kisan Yojna से जुड़े हुए इन सब सवालों के जवाब देंगे।

दोगुनी होगी सम्मान निधि की राशि

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों को मिलने वली अगली क़िस्त दोगुनी हो सकती है। अगर ऐस हुआ तो किसानों को काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि किसानों को सालाना 6000 की जगह 12000 रूपए मिलेंगे। आपको बता दें कि pm kisan samman nidhi yojna में अबतक 12.14 करोड़ किसान रजिस्टर्ड कर चुके हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna Registration 

pm kisan samman nidhi registration

>> आपको पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

>> अब दायीं ओर देखें, यहाँ आपको Farmer Registration या किसानों पंजीकरण लिखा दिखाई देगा।

>> यहां पर आपको Click करना है। इसके बाद Aadhar No डालें और अपना राज्य चुनें।

>> इसके बाद Image में लिखे Code को Box में डालें।

>> इस Form में आपको अपना (किसान) पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी।

>> साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी देनी होगी।

>> इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर दीजिये।

pm kisan samman nidhi yojana 8 kist

भारत सरकार द्वारा अब तक किसानों को 7 क़िस्त दी जा चुकी है और अब मई 2022 में pm kisan samman nidhi yojana 8 kist आएगी। ये क़िस्त उन्ही लोगों को मिलेगी जो इसके पात्र होंगे। म्यूटेशन और प्लाट नंबर सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत किसानों को पंजीकरण के समय प्लाट नंबर भी देना होगा। इसके साथ ही म्यूटेशन के तहत जमीन को अपने नाम पर करवाना होगा। जिन किसानों के खुद के नाम पर जमीन है उन्ही को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा।

पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त के अंतर्गत हस्तांतरित कुल राशि

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश किसानों की संख्या हस्तांतरित राशि
 अंडमान एंड निकोबार आईलैंड  15857  32642000
 आंध्र प्रदेश  4301882  9437854000
 अरुणाचल प्रदेश  91811  189014000
 आसाम  1246277  4048380000
 बिहार  7758514  15795196000
 छत्तीसगढ़  2460478  5174490000
 दिल्ली  12226  25584000
 गोवा  8584  18302000
 गुजरात  5479600  11559276000
 हरियाणा  1729311  3561590000
 हिमाचल प्रदेश  901777  1832414000
 जम्मू एंड कश्मीर  855835  1793784000
 झारखंड  1388264  2861544000
 कर्नाटका  5167535  10652594000
 केरला  3339880  6849242000
 लद्दाख  16535  33726000
 मध्य प्रदेश  8095544  16753310000
 महाराष्ट्र  9160108  18920402000
 मणिपुर  282506  574982000
 मेघालय  8967  18078000
 मिजोरम  85662  180476000
 नागालैंड  174564  351162000
 उड़ीसा  2590315  7204622000
 पुडुचेरी  10154  20360000
 पंजाब  1756246  3537126000
 राजस्थान  6615374  14024320000
 तमिल नाडु  3715536  7519080000
 तेलंगाना  3542673  7244320000
दमन और दीव  9666  19986000
 त्रिपुरा  208075  423616000
 उत्तर प्रदेश  22508275  51505252000
 उत्तराखंड  825615  1699022000
 वेस्ट बंगाल  703955  2815820000
 Total  95067601  206677566000

योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता 

जब भी सरकार कोई योजना जारी करती है तो उसके लाभार्थियों के लिए एक पात्रता रखी जाती है। उसी तरह इस योजना के लिए भी पात्रता निर्धारित की गयी है।

• इस योजना (pm kisan samman nidhi yojna) का लाभ लेने के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष का कोई भी किसान फायदा उठा सकता हैं।

• किसान के पास अधिक से अधिक 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।

pm kisan yojna के तहत किसानों को 20 साल और अधिक से अधिक 40 साल तक 55 से 200 रुपये तक मासिक पैसा देना होता है. यह किसान की Age के ऊपर निर्भर करता है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna Status Check 

पीएम किसन सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने वाले किसान भाई Status Check कर सकते है। जैसे बेनेफिशरी स्टेटस, स्टेटस ऑफ़ सेल्फ रजिस्ट्रेशन CSC formers। इसके साथ ही योजना का लाभ उठा चुके किसानों के नाम भी आप यहाँ देख सकते है और अगर  पंजीकरण करते समय आप से कोई गलती हो गयी हो तो आप उसमे सुधार भी कर सकते है।

Beneficiary status

कैसे देखे Status 

स्टेटस देखने के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojna की आधिकारिक साइट पर जाना होगा और दायीं ऒर Beneficiary Status पर क्लिक करे।  इसके बाद अपना Mobile n।  Aadhar No या account no डालें और सब्मिट कर दें। Beneficiary Status आपके सामने ओपन हो जायेगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा कैसे चेक करें ?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा आपके बैंक खाते में आया या नहीं ये जानने के लिए आपको लिंक https://fw.pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus/BeneficiaryStatus.aspx पर क्लिक करना होगा।

लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन विकल्प नजर आएंगे।

1. पहला आधार नंबर
2. दूसरा अकाउंट नंबर
3. तीसरा मोबाइल नंबर

इन तीनो में से आपको किसी एक विकल्प को चुनना है। इसके बाद गेट डाटा पर क्लिक करें। बस इतना करने के बाद आपके सामने जानकारी आ जाएगी कि आपके खाते में कौन सी किश्त किस तारीख को जमा हुई थी। अगर कोई समस्या आती है तो आप 011-24300606 नंबर पर कॉल करके या ईमेल [email protected] पर भी अपनी समस्या की शिकायत कर सकते हैं।

pm kisan beneficiary status

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अबतक देश के करोड़ो किसानों को मिल चूका है। अगर आप देखना चाहते है की अबतक देश के किस राज्य में कितने किसानों को इस योजना का लाभ मिला है तो आप साइट पर जाकर Beneficiary List पर क्लिक करे। इसके बाद

अपना State, District Sub -District, Block, Village चुन ले और Get Report पर click करें। इतना करते ही आपके सामने Beneficiary  की पूरी सूची आ जाएगी।

Beneficiary List

इसके साथ ही सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि की साइट पर आपको भारत का नक्शा भी देखने को मिल जायेगा। इसपर आपको भारत के सभी राज्य दिखाई देंगे। राज्यों के नाम पर क्लिक करके आप देख सकते है कि अबतक इस योजना का लाभ कितने किसानों को मिला है और Total कितनी Payment कि गयी है।

pm kisan samman nidhi (1)

pm kisan beneficiary status 2021 list

pm kisan samman निधि योजना के अंतर्गत कितने लोगों को लाभ मिला है ये आप देख सकते है। इसके साथ आप ये भी पता लगा सकते है कि किस राज्य में कितने लोगों को इस योजना का लाभ हुआ है और कुल कितनी धन राशि उन्हें दी गयी है।

» इसके लिए आपको pm kisan samman nidhi कि आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है।
» अब आपको निचे भारत का नक्शा दिखाई देगा।
» यहाँ पर Financial Year को आपको सेलेक्ट कर लेना है।
» अब उस राज्य के ऊपर क्लिक करना है, जिसका आप pm kisan beneficiary status देखना चाहते है।
» इतना करने के बाद आपको Financial Year, Period, total beneficiary और कुल दी गयी राशि कि जानकारी मिल जाएगी।

यहाँ पर आप 2018 – 2019, 2019 – 2020, 2020 – 2021 और 2021 – 2022 वर्ष का स्टेटस देख सकते है। यानि यहाँ से आप 2018 से लेकर अभी तक का सारा डाटा निकाल सकते है। pm kisan samman nidhi 2021 list

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ?

अगर आपको अभी तक नहीं पता है कि किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखा जाता है तो परेशां होने कि जरुरत नहीं है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको कुछ चरणों का पालन करना होगा, जोकि बहुत आसान है। pm kisan list

1. सबसे पहले सम्मान निधि कि आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाये।
2. इसके बाद beneficiary status पर क्लिक करें।
3. अब आधार कार्ड नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालकर get data पर क्लिक कर दें।
4. आपके सामने आपके नाम के साथ सारी जानकारी आ जाएगी।

pm kisan status check 2020

pm kisan status check 2020 का भी अगर आप करना चाहते है तो भी आप इस प्रक्रिया को अपना सकते है। Financial Year में आपको 2020 सेलेक्ट करना और Period को सेलेक्ट कर लें। इसके बाद आप स्टेटस देख सकते है।

Aadhar में हुई गलती को सुधारे

रेजिस्ट्रेशन करते समय अगर आपसे Aadhar Details देने में कोई गलती हो जाती है तो आप Edit Aadhar Failure पर क्लिक करके अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें और सबमिट कर दे। अब आपके आधार में जो भी गलती हुई है उसे सुधार दे और सेव कर दें। कुछ ही समय में आप देखेंगे की Aadhar Details सही हो गयी है।

App Download करें 

आज कल मोबाइल सभी के हाथों में होता है और अब Internet canection गांव-गांव तक पहुंच गए है। किसान भाई भी अपने मोबाइल फ़ोन में PMKISAN Mobile App Download कर सकते है और इन सभी की जानकारी और सुधार फ़ोन से कर सकते है। App को डाउनलोड करने के लिए Play Store पर जाएँ या PM Kisan Samman Nidhi Yojna की साइट से Download कर लें।

Note: प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए किसानों के कुछ सत्यापित आवेदनों में PFMS द्वारा राशि अंतरण के समय कुछ गलतियां पायी गई। जिसके कारण राशि अंतरित नहीं हो पायी एवं आवेदन त्रुटि सुधार के लिए वापस भेज दिया गया था। तो आपसे ऐसे गलती न हो इसके लिए आपको निचे दी गयी कुछ पॉइंट का ध्यान रखना होगा।

• किसान (लाभार्थी) का नाम “इंग्लिश” में होना चाहिए।

• IFSC कोड लिखने में गलती न करें

• बैंक अकाउंट नंबर लिखने में गलती न करें

• गाँव के नाम (Adress) में गलती न करें

• pm kisan samman nidhi yojna के लिए आवेदन करने वाले किसानों का नाम वही होना चाहिए जो बैंक अकाउंट में है।

इसके साथ ही उपर्युक्त सभी प्रकार की त्रुटियों में सुधार के लिए आधार सत्यापन जरूरी है। अतः आधार सत्यापन के लिए किसान अपने निकटतम CSC/वसुधा केंद्र/ सहज केंद्र से संपर्क करें।

Saksham Yuva Yojana 2021: पात्रता, पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज क्या है?

निष्कर्ष: इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप किस तरह Registration कर सकते है, पंजीकरण करने के बाद हुई त्रुटि को कैसे सुधार सकते है, kisan status कैसे देख सकते है, Beneficiary List कैसे Check करें, योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता क्या है। इन सब सवालों के अलावा भी अगर आपका कोई सवालहै तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है।

 

इस आर्टिकल में :- pm kisan sammn nidhi, pm kisan list, pm kisan sammn nidhi, pm kisan samman nidhi 2021 list, pm kisan 2021 list, pm kisan status 2021 list, pm kisan yojana 2021, pm kisan samman nidhi yojana 2021 list, pm kisan samman nidhi yojana 2021, पीएम किसान निधि

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 + seventeen =