शाहरुख़ के साथ फिल्म ‘Pathan’ में इस किरदार को निभाएंगे Salman Khan

Salman khan role in pathan
Salman khan role in pathan

सुपरस्टार Shahrukh Khan के दो साल के आराम के बाद फिल्म ‘Pathan’ से वापसी पर फैंस बेहद उत्साहित हैं| यशराज की ‘पठान’ में Salman Khan के कैमियो रोल ने लोगो का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया हैं| किंग खान फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, वहीँ सलमान खान के रोल का भी अब खुलासा हो चूका हैं| खबर हैं निर्माता आदित्य चोपड़ा आने वाले समय में Hrithik Roshan को भी शामिल करने की योजना बना रहे हैं| फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही हैं|

Pathan की शूटिंग शुरू- किंग खान ने किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट

Salman Khan निभाएंगे टाइगर की भूमिका

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ से ‘टाइगर’ का किरदार निभाते हुए सलमान ‘पठान’ में नज़र आने वाले हैं| Salman Khan फिल्म में 15 मिनट का रोल निभाएंगे, फिल्म में Deepika Padukone और John Abraham मुख्य भूमिका में हैं| सलमान खान, शाहरुख खान के साथ अविनाश सिंह राठौर उर्फ ‘टाइगर’ (Tiger) की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे| दोनों सुपरस्टार अंडरकवर रॉ एजेंट्स (undercover RAW agents) की भूमिकाओं में नज़र आएँगे| सलमान कथित तौर पर अपने हिस्से की शूटिंग के लिए जनवरी 2021 में 10 से 13 दिनों के लिए दुबई जाएंगे।

पठान और टाइगर नज़र आ सकते हैं ‘वॉर 2’ में

खबर हैं आदित्य चोपड़ा रॉ एजेंट के रूप में भारत के सबसे बड़े सितारों के साथ जासूसी थ्रिलर फिल्म बनाना चाहते हैं| जबकि सलमान और ऋतिक रोशन ने पहले से ही फिल्म टाइगर और वॉर (2019) के लिए काम शुरू कर दिया हैं, जिसमे आदित्य चोपड़ा ‘पठान’ के साथ क्रॉसओवर शुरू करना चाहते हैं| खबरों के मुताबिक Hrithik Roshan की वॉर फ्रेंचाइजी में Shahrukh Khan और Salman Khan की एंट्री हो सकती हैं| आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि शाहरुख खान और सलमान खान, पठान और टाइगर के रूप में ‘वॉर 2’ का हिस्सा बनें|

Salman Khan की आने वाली फिल्मे

पठान के अलावा, SRK के पास राजकुमार हिरानी की फिल्मे हैं| दूसरी तरफ सलमान खान प्रभुदेवा की ‘Radhe: Your Most Wanted Bhai’ में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान के साथ Disha Patani, Jackie Shroff और Randeep Hooda मुख्य भूमिका में हैं| इसके अलावा सलमान ‘Kabhi Eid Kabhi Diwali’ में Pooja Hegde और फिल्म ‘Kick 2’ में Jacqueline Fernandez के साथ नज़र आने वाले हैं|

Shahrukh Khan फिल्म Pathan के लिए नहीं लेंगे फीस

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × two =