केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी की एससी वर्ग के छात्रों के लिए मंत्रिमंडल ने स्कॉलरशिप की स्कीम में 5 साल के लिए 59000 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है।
मंत्रिमंडल ने SC वर्ग के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की स्कीम में 5 साल के लिए 59 हज़ार करोड़ रुपए का बज़ट मंजूर किया है जिसमें 35 हज़ार करोड़ रुपए केंद्र देगा और बाकी 24 हज़ार करोड़ राज्य सरकार देगी: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, गुवाहाटी(असम) में pic.twitter.com/4jebbdWuFK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2021
जिसमें से 35000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार देगी और बाकी 24000 करोड़ रुपए राज्य सरकार देगी। इसके साथ ही सभी छात्रों को समय पर स्कॉलरशिप मिलेगी।
इससे पहले 30% पैसा केंद्र का होता था और 70 % पैसा राज्य का होता था पर अब 60 % पैसा केंद्र का है और 40% राज्य का है। अठावले ने जानकारी दी कि इसके बाद हर साल 5% हिस्सा केंद्र का बढ़ेगा और या 80 % तक जाएगा। जिसके बाद 20 % हिस्सा ही राज्यों को स्कॉलरशिप में देना होगा।