हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति ग्रंथ का आज किया गया लोकार्पण

google

उतर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा की जन्म शताब्दी पर हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति ग्रंथ का आज लोकार्पण किया गया। आपको बता दे की इसका कार्यक्रम का लोकपर्ण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल किया।

हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित दो ग्रंथों का संपादन इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं वरिष्ठ पत्रकार और लेखक रतिभान त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया है। भारत सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव के अंतिम दिन लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में इस भव्य लोकार्पण समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, गोरखपुर के सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति एसके शुक्ल, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, समाजसेवी शेखर बहुगुणा, मयंक जोशी भी मंच पर मौजूद रहे।

About Author