लकड़ी माफिया कर रहे हैं आम की बाग़ में हरे पेड़ों की कटाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित आम के पेड़ों को काटने वाले सक्रिय लकड़ी माफिया जिनको अधिकारियों की मार का बिलकुल भी डर नहीं है और लगातार अधिकारियों की सह में प्रतिबंधित आम के पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।

राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर की तहसील के पास आम के एक हरे भरे बाग में लकड़ी माफियाओं ने सूखे पेड़ों का हवाला देकर पेड़ों को काटने का काम कर रहे हैं, जबकि आम की बाग में पेड़ों को काटने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा  है लेकिन ये बेखौफ लकड़ी माफिया लगातार प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।

शातिर भू-माफिया बंथरा में गिरफ्तार

आम की बाग में हरे पेड़ों की कटाई को लेकर जब सरोजनी नगर के उप जिलाधिकारी चंदन पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा है कि प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे हैं तो उस पर जांच कर दोषी पाए जाने वाले अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

About Author