देश में corona का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 90123 कोरोना मरीज मिले हैं और सक्रिय मामलों में 5872 की बढ़त हुई है। जिसके बाद अब सक्रिय मामले 995933 हो गए हैं। वहीं इस वायरस से 1290 लोगों की मृत्यु हुई है।
यदि अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की बात करें तो देश में 3942360 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सिर्फ कल ही 82961 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। इस तरह रिकवरी रेट बढ़कर 78.53% हो गया है
देश के इन 6 राज्यों में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मरीज
STATES | TOTAL CASES | ACTIVE | DISCHARGED | DEATHS |
Maharashtra | 10,97,856 | 2,92,174 | 7,75,273 | 30,409 |
Andhra Pradesh | 5,83,925 | 92,353 | 4,86,531 | 5,041 |
Tamil Nadu | 5,14,208 | 46,806 | 4,58,900 | 8,502 |
Karnataka | 4,75,265 | 98,555 | 3,69,229 | 7,481 |
Uttar Pradesh | 3,24,036 | 67,335 | 2,52,097 | 4,604 |
Delhi | 2,25,796 | 29,787 | 1,91,203 | 4,806 |
प्रतिदिन मामले में हुई वृद्धि
देश में इस समय कोरोना के प्रतिदन 90 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। 3 दिन पहले तो कोरोना के 97 हजार मामले 1 दिन में सामने आए थे। दुनिया में संक्रमण के मामले में भारत इस समय दूसरे नंबर पर है। यदि इसी तरह संक्रमण में प्रतिदिन बढ़त होती रही तो भारत आने वाले दो हफ्तों में संक्रमण के मामले में पहले नंबर पर होगा।