Bhoomi Poojan: आज 5 अगस्त को शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा Shri Ram Mandir निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। जिसके बाद पीएम मोदी, सीएम योगी और संघ प्रमुख मोहन भगवत ने एक छोटा सा सम्बोधन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की आज पूरा भारत भावुक है सदियों का इंतजार आज 5 August को समाप्त हो रहा है। करोड़ों लोगों को आज ये विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वो अपने जीते-जी इस पावन दिन को देख पा रहे हैं। बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे Ramlala के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा।
आज पूरा भारत भावुक है सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। करोड़ों लोगों को आज ये विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वो अपने जीते-जी इस पावन दिन को देख पा रहे हैं। बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/9e8eGuKFi9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2020
वहीँ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा की “पूरे देश में आनंद की लहर है, सदियों की आस पूरी होने का आनंद है। सबसे बड़ा आनंद है भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिस आत्मविश्वास की आवश्यकता थी और जिस आत्म भान की आवश्यकता थी। उसका सगुण साकार अधिष्ठान बनने का शुभआरंभ आज हो रहा है।
इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की “आज उस कार्यक्रम की सिद्धि के रूप में PM मोदी के करकमलों से आज राममंदिर के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन और कार्यशुभारंभ का यह पवित्र पल हम सब को देखने को मिला है। हम सब गौरवान्वित है कि अवध पूरी को लेकर के जो सपना हम सबने देखा है। उस बात का एहसास तीन वर्ष पहले UP की इस अवध पूरी में दीप उत्सव कार्यक्रम के साथ आप सबने महसूस किया होगा।