बुलंदशहर:। खबर बुलंदशहर जिले से हैं जहां चार नाबालिक फोटो खिंचवाने के लिए गई हुई थी और तब से लापता है जिनमें से तीन सगी बहनें भी हैं जानकारी के मुताबिक कल दोपहर लगभग दो बजे घर से फोटो खिंचवाने के लिए निकलीं थीं और तब से ही इनकी कोई खबर नहीं है।
किशोरियों में दो मासूम भी
आपको बता दें की लापता होने वाली किशोरियों में दो मासूम बच्ची भी शामिल हैं जिसमे से एक की उम्र ढाई और दूसरी की उम्र है साढ़े तीन साल है।
तो वहीँ बड़ी किशोरियों की उम्र 14-14 साल बताई जा रही है जो की लापता है। परिजनों के 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
वहीँ ये मामला बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का है,जिसमे पुलिस सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की मदद से लापता किशोरियों की तलाश कर रही है।
परिजनों के मुताबिक कल दोपहर लगभग दो बजे घर से फोटो खिंचवाने के लिए निकलीं थीं तभी से किशोरियों का कोई अता-पता नहीं चल पाया है और परिजनों की उम्मीद पुलिस पर टिकी हुई है।
रिपोर्ट:-सत्यवीर सिंह…