लॉक डाउन की वजह से लोग अपने घरों में लम्बे समय से थे और अब जब लॉक डाउन ख़त्म हो गया है तो लोग कहीं बाहर (Tourist Places) घूमने जा रहे है या जाने का प्लान बना रहे है। और जाना भी चाहिए लेकिन पहले कुछ बातों पर ध्यान दें।
पर्यटन स्थलों पर जाना सही है या नहीं?
• कोरोना के मामले देश में आने कम हुए है। इसका मतलब ये नहीं की कोरोना ख़त्म हो गया है।
• देश में कई नदियों का जल खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिसकी वजह से कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन हो रहा है।
• पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है या हो रहा है। इससे कई मार्ग बाधित हुए है।
• Tourist Places ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में है और पहाड़ों पर इस समय भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही है।
Uttarakhand में गुरुवार को चट्टानें गिरने से उत्तरकाशी का गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। इसके अलावा भूस्खलन की वजह से मसूरी-देहरादून रोड भी प्रभावित हुई है।
यानी इस समय ज्यादातर पर्यटक स्थलों पर जाना सुरक्षित नहीं है। अब आप समझ गए होंगे कि अभी आपको घूमने का प्लान बनाना चाहिए या नहीं।
Tourist Places पर कई पर्यटक फसें
Himachal Pradesh के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश की वजह से जानमाल का नुकसान हुआ है। लाहौल-स्पीति में 10 लोगों के बहने की पुष्टि हुई है जिसमें से 7 लोगों के शव बरामद हुए हैं। चार पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनमें से दो पुलों को ज़्यादा नुकसान हुआ है।
उदयपुर घाटी में कुछ जगह क़रीब 100 पर्यटक फंसे हुए हैं। आज मेरी कुछ पर्यटकों से फोन पर बात हुई, अगर मौसम ने साथ दिया तो हम उन्हें रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे। अगर कल सुबह मौसम ठीक रहा तो मैं हेलिकॉप्टर से लाहौल-स्पीति का जायज़ा करूंगा।
कांवड़ यात्रा: अब तक इतने हजार लोगों को भेजा गया वापस
कई राजमार्ग बाधित
भारी बारिश कि वजह से कई जगह पर बाढ़ आयी हुई है तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। इससे कई रास्ते प्रभावित हुए है और इन रास्तों की साफ़-सफाई, मरम्मत का काम हो रहा है। इस समय कोरोना के मामले कम है पर पर्यटक स्थलों पर कोरोना नियमों का पालन करता कोई भी नजर नहीं आता। इससे कोरोना के मामले बढ़ सकते है। इस वजह से सख्ती भी की जा रही है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आप कहीं (Tourist Places) भी घूमने का प्लान बनायें।