फ्रांस का बड़ा कदम, पाकिस्तान के 183 नागरिकों का वीजा किया रद्द

France revokes visa of 183 Pakistanis
image source - google

इन दिनों फ्रांस मुस्लिम देशों के निशाने पर हैं, इस बीच फ्रांस ने 183 पाकिस्तान के लोगों का वीजा रद्द कर दिया है। इसके पीछे की वजह लोगों का गलत तरह से रहना और कागजात पूरे ना होना बताया गया है।

इस मामले पर पाकिस्तान का कहना है कि हमारे ज्यादातर लोगों के कागजात पूरे हैं। इसलिए उनको टेंपरेरी स्टे दे दिया जाए और बाकी की जांच की जा रही है। इसके अलावा कुछ लोगों को मेडिकल की समस्या है। उन्हें अनुमति फ़्रांस को देनी चाहिए।

पूरा मामला

फ्रांस में एक टीचर द्वारा इस्लाम के रहनुमा मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाए जाने के बाद से ही पूरा विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद टीचर की हत्या कर दी गई और फ्रांस में आतंकी हमले भी हुए। इसके बाद फ्रांस खुलकर कट्टरपंथियों और आतंकियों के खिलाफ हो गया।

कई इस्लामिक देशों ने फ्रांस का विरोध किया और फ्रांस के उत्पादों का बहिष्कार करने की बाद की। इनमें पाकिस्तान भी शामिल था। इस मामले को लेकर पाकिस्तान की पार्लियामेंट में चर्चा भी हुई थी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two + 1 =