आतंकी लगातार घुसपैठ करने के प्रयास करते रहते हैं। लेकिन हमारी सेना उनको उनके नापाक इरादों में कामयाब नहीं होने देती। सेना ने कल देर रात से आज सुबह तक आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की और 4 आतंकवादियों को मार गिराया।
जम्मू और कश्मीर: जम्मू के नगरोटा में बन टोल प्लाज़ा के पास हो रही मुठभेड़ अब समाप्त हो गई है।
मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हुआ है। https://t.co/9SyfkiMMND pic.twitter.com/0wuicACgeO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2020
दरअसल जम्मू कश्मीर के नगरोटा में बन टोल प्लाजा के पास बुधवार रात को मुठभेड़ शुरू हुई और यह आज सुबह तक चली। जिसमें सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया और 1 जवान भी घायल हुआ है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इस वर्ष आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जम्मू कश्मीर में इस वर्ष आतंकवादियों द्वारा कई बार घुसपैठ करने की कोशिश की गई। लेकिन सुरक्षाबलों ने उनकी इस कोशिश को सफल नहीं होने दिया। इस दौरान कई आतंकी पकड़े गए और तकरीबन 140 आतंकवादी सुरक्षाबलो ने ढेर किए हैं।