देश में कोरोना की वैक्सीन का निर्माण आखिरी चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी निगरानी करने खुद अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने जाडन बायोटेक पार्क का दौरा कर ZyCOV-D वैक्सीन के विकास की समीक्षा की।
गुजरातः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के जायडस बायोटेक पार्क में कोविड-19 वैक्सीन के विकास और उत्पादन प्रक्रिया का जायज़ा लिया। #COVID19 pic.twitter.com/EZT0tu1dCq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2020
इसके बाद पीएम मोदी कोविड-19 वैक्सिन की समीक्षा करने के लिए हैदराबाद भारत बायोटेक और फिर पुणे सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे। आपको बता दें अभी वैक्सीन की कीमत तय नहीं हुई है।
देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक कोरोना के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। जैसे 2 गज की दूरी, मास्क लगाना और समय-समय पर अपने हाथों को धोना।
जानकारी के अनुसार कोविड-19 मार्च तक आ सकती है और इसे पहले उन मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिन्हें ज्यादा समस्या है। इसके बाद अन्य मरीजों और लोगों तक कोविड-19 की वैक्सीन को पहुंचाया जाएगा।