चीन से तनाव के बीच तीन और राफेल लड़ाकू विमान पहुंचे भारत

3 rafale fighter aircraft
image source - google

चीन से तनाव के बीच राफेल लड़ाकू विमान की दूसरे खेप कल रात फ्रांस से सीधे भारत पहुंची। इस खेप में 3 लड़ाकू विमान थे। जिसके बाद अब भारत के पास कुल 8 राफेल हो गए हैं। इसकी जानकारी भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर दी।

साढ़े 8 घंटे का लंबा सफर तय कर पहुंचे भारत

बुधवार को फ्रांस से 12:45 के करीब इन तीनों राफेल लड़ाकू विमानों ने भारत आने के लिए उड़ान भरी थी और साढ़े 8 घंटे का लंबा सफर तय करके यह विमान जामनगर एयर बेस पर 8:14 पहुंचे। बता दें भारत से फ्रांस की दूरी 7364 किलोमीटर है और राफेल लड़ाकू विमान की गति 1389 किलोमीटर प्रति घंटा है।

दुश्मन देशों की तबाही का हथियार,जानिए Rafale की कीमत और खासियत

भारत और फ्रांस के बीच में डील के अनुसार फ्रांस भारत को 36 लड़ाकू विमान देगा। इनमें से 18 फ्रांस से आने है और 18 भारत में ही बनाए जाएंगे। अभी तक फ्रांस से 8 लड़ाकू विमान आ चुके हैं तो अब 10 और राफेल भारत को फ्रांस देगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen + fifteen =