इंसानियत हुई शर्मशार, 60 से अधिक बंदरों को बेरहमी से मारा गया

sixty monkeys found dead
sixty monkeys found dead

कर्नाटक के हसन जिले में एक हाईवे पर बैग में 60 बंदरों (sixty monkeys found dead) के शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इतने बंदरों के शव को देख कर पुलिस के भी होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि इन बंदरों को जहर देकर मारा गया है। यही नहीं इन बंदरों को बेरहमी से जहर देने के बाद बोरी में भरकर डंडों से मारा गया। इसके बाद उन्हें रोड पर फेक दिया गया। लोगों ने बताया कि इनमे से कुछ बंदर जिन्दा थे। उन्हें पानी पिलाकर तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जाँच करने में लगी हुई है। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि इतने बंदरों को किसने आउट क्यों मारा है?

कांवड़ यात्रा: अब तक इतने हजार लोगों को भेजा गया वापस

सोशल मिडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कई बंदरों के शव एक साथ पड़े हुए है। आसपास काफी लोग खड़े है। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। कुछ लोगों का कहना है कि ऐस जानबूझकर किया गया है। जिससे हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई जा सके।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 + 19 =