पश्चिम बंगाल: राज्यपाल ने कहा सोचिए उस राज्यपाल पर क्या बीती होगी जो…

West Bengal governor Jagdeep Dhankar
image source - google

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बिना नाम लिए ममता सरकार पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र की हत्या कर देता है। संरचनात्मक भ्रष्टाचार लोकतंत्र को नष्ट कर देता है। अगर सरकार की मदद से अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जाता है तो यह लोकतंत्र के ताबूत में आखिरी कील की तरह है।

आगे राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि सोचिए उस राज्यपाल पर क्या बीती होगी जो एक किसान का बेटा है। देश के अंदर 10 करोड़ किसानों को हर साल 6 हज़ार रूपए मिल रहे हैं लेकिन पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज़्यादा किसानों को यह नहीं मिला क्योंकि किसी ने हस्ताक्षर नहीं किए, जानकारी नहीं दी।

गृह मंत्री भी कह चुके है ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि देश के किसानों को हर साल 6 हज़ार रूपए मिल रहे हैं। लेकिन ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल के किसनों को इस लाभ से वंचित रखा हुआ है। उन्हें इसके लिए जवाब देना होगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × four =