पिछले 1 महीने में सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक कोई रास्ता नहीं निकला है। कल 4 जनवरी को हुई बैठक में भी लंबी वार्ता चली लेकिन वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। अब अगली बैठक 8 जनवरी को होगी।
सरकार चाहती है कि बैठक में किसान यूनियन की तरफ से वह विषय उठाया जाए जिससे किसानों को समस्या है। उन विषयों पर सरकार विचार करके कृषि बिल में संशोधन करने को तैयार है। इस बात को कल कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक के बाद कहा था।
किसानों की क्या है समस्या?
सरकार की नीयत में खोट है। 8 जनवरी को 8वें दौर की बात होगी। बातचीत में कुछ निकलता दिखाई नहीं दे रहा। सरकार एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि कानून फायदेमंद हैं। PM खुद बैठक कर कानूनों को निरस्त करने की बात करें:सुखविंदर सिंह सभरा,किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब pic.twitter.com/7wUgZ4JBAo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2021
किसान संगठन चाहते हैं कि सबसे पहले तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और इसके बाद एमएसपी पर कानून बनाया जाए। 8 जनवरी को होने वाली बैठक में भी किसान संगठन मुद्दों को लेकर सरकार के साथ चर्चा करेंगे।