जल्द ही देश में कोरोना की वैक्सीन आने वाली है। लेकिन इससे पहले ही कुछ लोगों द्वारा इसपर सवाल खड़े किये जा रहे है। जिस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कड़ा जवाब दिया है।
जो लोग वैक्सीन पर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं वे शुद्ध रूप से लोगों की सेहत के दुश्मन हैं, ये वही लोग है जिन्होंने डेंगू वैक्सीन पर सवाल खड़ा किया था। हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को जो वैक्सीन लगाया जाता है इन्होंने तो उस पर भी सवाल खड़ा कर फतवा जारी कर दिया था: मुख्तार अब्बास नक़वी pic.twitter.com/k4ggN5zDgh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2020
नक़वी ने कहा कि जो लोग वैक्सीन पर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं वे शुद्ध रूप से लोगों की सेहत के दुश्मन हैं, ये वही लोग है जिन्होंने डेंगू वैक्सीन पर सवाल खड़ा किया था। हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को जो वैक्सीन लगाया जाता है इन्होंने तो उस पर भी सवाल खड़ा कर फतवा जारी कर दिया था।
इन्होंने तो फतवे की दुकान खोल रखी है और सब्जी की तरह फतवे भेजते हैं। इस तरह ये जो फतवे के फर्ज़ी फेडरेशन हैं ये फेडरेशन हमेशा लोगों को गुमराह करने के लिए खड़े होते हैं। वैक्सीन जब शुरू होगी तो ये फर्ज़ी फेडरेशन वाले सबसे पहले इसे लगा लेंगे।