कृषि बिल के विरोध में किसान दिल्ली के बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए हैं और पंजाब से और भी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशान हो रही है।
प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
हमारी सरकार किसान भाइयों से बहुत लगाव रखती है। गलतफहमियां बातचीत के ज़रिए ठीक की जा सकती हैं। कृषि मंत्री जी ने कहा है कि इस पर बातचीत के ज़रिए हल निकाला जाएगा। जिस तरह से इस पर कांग्रेस सियासत कर रही है वो बंद होनी चाहिए: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन pic.twitter.com/4l4KjSPDil
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2020
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमारी सरकार किसान भाइयों से बहुत लगाव रखती हैं। गलतफहमियां बातचीत के जरिए ठीक की जा सकती हैं। कृषि मंत्री जी ने कहा है कि इस पर बातचीत के जरिए हल निकाला जाएगा। लेकिन जिस तरह से कांग्रेस इस मुद्दे पर सियासत कर रही है वह बंद होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कृपया किसान इस आंदोलन को वापस लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम किया है। कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए हमेशा किसानों का शोषण किया।