कुछ दिनों पहले एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ था जिसने अगर बता रहे थे कि ऑक्सीजन सिलेंडर का रिप्लेसमेंट नेबुलाइजर हो सकता है। उनके इस दावे कि विशेषज्ञों ने खंडन किया। जिसके बाद डॉक्टर ने एक नया वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण दिया है।
हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित सर्वोदय अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर आलोक सेठी ने माफी मांगी है। एक वीडियो जारी कर कहा था कि ऑक्सीजन सिलेंडर काजल प्लेसमेंट इन नेबुलाइजर है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ।
Dr. Alok apologize for his viral video regarding use of nebuliser machine. #sarvodayahospital #nebulizermachine #oxygen #dralok pic.twitter.com/d7APD3Z7d5
— H-tee (@Htee48738577) April 24, 2021
जब यह वीडियो विशेषज्ञों तक पहुंचा तो उन्होंने इसका खंडन किया। वहीँ सर्वोदय अस्पताल ने भी डॉक्टर आलोक के बयान से किनारा कर लिया। जिसके बाद आज उन्होंने वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण दिया है।
Delhi: जानें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगने को लेकर क्या बोले सीएम
डॉक्टर आलोक सेठी ने कहा कि मेरा कहने का यह बिल्कुल मतलब नहीं था कि ऑक्सीजन सिलेंडर का रिप्लेसमेंट नेबुलाइजर है। मैं कहना कुछ और चाह रहा था और कह कुछ और गया। मैंने गलत शब्दों का चयन किया। जिसके वजह से लोगों के बीच में गलत मैसेज जा रहा है। आप सभी अपना ध्यान रखिए और उस बात में मत आइए।