सोनभद्र : प्रियंका गांधी द्वारा जिले में ट्रकों से भेजा गया राशन…

Priyanka Gandhi
Sonbhadra

सोनभद्र :। देश मे लॉक डाउन में गरीबो को दो वक्त का भोजन मिलना मुश्किल हो गया है इसी को ध्यान में रखते हुए लगातार कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा राशन ट्रकों से भेजा जा रहा है। सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में वो राशन जरूरतमंदों व गरीबो में बाटें जा रहे है।

आज फिर प्रियंका गांधी द्वारा 400 किलो अनाज जनपद में भेजा गया है जिसे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रको से स्वम उतार कर पार्टी कार्यालय में रखा गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस राशन किट को पैकेट में भरकर जरूरतमंदों व गरीबो में घर घर ले जाकर बाटने का काम आज से शुरू किया गया है। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार खाने के डिब्बे बनाकर बाटें गए।

वही जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राम चन्द्र गौड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा सोनभद्र की गरीब बेसहारा आदिवासी गिरवासियों के लिए 400 कुंटल अनाज वितरण के लिए भेजा गया।

आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा के राशन सामग्री भेजे जाने के सहयोग से कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अन्नदान जानता के प्रति सेवा सहयोग समर्पण से एक अच्छा संदेश जाएगा।

जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि “गांधी परिवार जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। खाद्य सामग्री भेजना उनके भारत के जनता के प्रति सहृदयता का परिचायक है।

वही कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि कोरोना के इस आपदा के दौरान जब से लॉक डाउन के शुरुआत से कांग्रेस पार्टी लगातार सेवाकार्य कर रही है मास्क सेनेटाइजर के बाद अब आदरणीय प्रियंका जी सोनभद्र के लिए खाद्यान्न सामग्री भेजा है जिसे गरीब, मजलूम, आदिवासियों, प्रवासियों में वितरित किया जाएगा हम कांग्रेस प्रभारी श्रीमति प्रियंका गांधी जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जनपद सोनभद्र की तरह से धन्यवाद आभार ज्ञापित करते है ।”

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

20 − eighteen =