मुंगेर: मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन पर हुए बवाल पर बोले चिराग पासवान

Chirag Paswan attack on bihar cm
image source - google

बीते सोमवार को बिहार के मुंगेर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर बड़ा बवाल हुआ था। पुलिस ने सोमवार रात तक प्रतिमा विसर्जित करने को कहा था। लेकिन लोग इसके लिए तैयार नहीं थे।

इसका एक वीडियो सामने आया, जिसमें देखा गया की पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया और फिर भगदड़ मच गई। जिसमें एक युवक की मौत और 6 लोग घायल हुए थे। जब भगदड़ हुई तब गोली चलने की भी आवाज आई थी।

इसी मामले पर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुंगेर में जो शर्मनाक घटना घटी इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

सीएम के एक बहुत ही करीबी नेता की सुपुत्री वहां की स्थानीय एसपी है, तो क्या सीएम के संरक्षण पर माता के श्रद्धालुओं पर लाठी चलाई गई? सीएम जनरल डायर की भूमिका में आ गए हैं, इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen − nine =