मऊ : केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ किसान सभा उतरा सड़कों पर

collision between two bikes
Mau

मऊ :। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के उत्तर प्रदेश किसान सभा के लोगों ने घोसी तहसील के घेराव कर अपनी 12 सूत्रीय मांग पत्र एस डी एम घोसी को सौपा। किसान सभा ने दिल्ली में किसानों के साथ हुई बर्बरता एवं प्रदर्शन के दौरान किसान की हुई मौत के बाद उग्र हुआ है। किसान सभा ने प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार को जन विरोधी करार दिया।

बताते चलें कि विगत दिनों किसानों द्वारा दिल्ली में किसान बिल का विरोध के दौरान हुवे लाठी चार्ज एंव किसानों के साथ हुवे बर्बरता को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है। किसान नेता शेख हिसामुद्दीन का कहना है कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार जन विरोधी, किसान विरोधी, शिक्षक विरोधी एवं व्यापारी विरोधी है।

हर मोर्चे पर सरकार ने झूठ बोलकर सिर्फ बरगलाने का कार्य किया है। वहीं दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया ,जो किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं हैं। सरकार जल्द से जल्द किसान बिल को वापस ले अन्यथा किसान सभा आगामी दिनों में विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

रिपोर्ट:-राजेश दुबे…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × two =