किसानों के प्रदर्शन पर बोले यूपी उपमुख्यमंत्री, कांग्रेस पर किया वार

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya
image source - google

देश की राजधानी के बॉर्डर पर कृषि बिल के विरोध में किसान डटे हुए हैं। उनकी मांग को सुनने के लिए विज्ञान भवन में आज चौथे चरण की वार्ता चल रही है। सरकार और किसान संगठनों के बीच हो रही इस बातचीत के बीच विपक्ष और केंद्र एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

इसी मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों से अपील की कि वे कांग्रेस के चक्कर में ना पड़े। उन्होंने कहा कि यूपी या देश के किसान आंदोलित नहीं है।

किसान जानते हैं कि 6000 रुपए उनके खाते में कांग्रेस ने नहीं मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहुंचाएं हैं। किसान से अपील है कि इन कांग्रेसियों के चक्कर में ना पड़े। कांग्रेस किसान, कृषि और देश के विकास की विरोधी है।

सरकार और विपक्ष में बिल को लेकर तनातनी

विपक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार ने जो कृषि बिल बनाया है वह किसानों के विरोधी है। इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए। जबकि सरकार का कहना है कि यह कानून हर तरह से किसानों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही किसानों को इस कानून के बारे में बताने के लिए सरकार ने कुछ अधिकारियों एक कमेटी बनाई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − eight =