जापान के पीएम Shinzo Abe देंगे इस्तीफा, जानिए वजह व अब कौन होगा पीएम

Japan pm Shinzo Abe resign
image source - google

जापान के प्रधानमंत्री Shinzo Abe अपने पद से resign देने वाले है। ये खबर AFP न्यूज़ एजेंसी ने ट्वीट कर जापान की लोकल मिडिया का हवाला देते हुए बताई है। पीएम शिंजो अबे का इस्तीफा देने का कारण स्वास्थ्य बताया जा रहा है।

AFP न्यूज़ एजेंसी ने ट्वीट किया की जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अपने पद से इस्तीफा देंगे। ये खबर लोकल मिडिया से आ रही है। इसके बाद अगले ट्वीट में AFP ने कहा की इस खबर के आने के बाद टोक्यो स्टॉक 2% से अधिक गिर गया है।

TJT ने भी खबर की पुष्टि की

The Japan Times ने भी इस खबर की पुस्टि की है। TJT ने अपनी खबर में कहा की राष्ट्र के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले शिंजो अबे स्वास्थ्य सही न होने के कारण अपने पद से इस्तीफा देंगे। सोमवार को उन्होंने टोक्यो अस्पताल में जाँच कराई। जिसके बाद शिंजो ने अपने पद को सँभालने को लेकर चिंता जाहिर की।

शिंजो अबे के बाद ये हो सकते है जापान के प्रधानमंत्री

जापान के मौजूदा prime minister शिंजो अबे यदि अपने पद से सच में इस्तीफा दे देते है तो उनकी जगह तारो एसो पीएम बन सकते है। बता दें तारो एसो उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का कार्यभार सम्भाल रहे है। हालाँकि ये तब तक ही PM पद पर रहेंगे जबतक सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी औपचारिक रूप से किसी नेता को चुन न ले।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 + 18 =