जानिए रेकिन और रेजांग ला क्यों है चीन की चिंता का विषय

spanggur tso lake india

भारत और चीन के बीच लगातार तनाव जारी है। सीमा पर भारत ने अपनी स्थिति को काफी मजबूत किया है। जिससे चीन डरा हुआ है। 7 सितंबर को रेजिंग ला पर चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी। लेकिन उनकी इस कोशिश को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया था।

क्या है रेकिन ला और रेजांग ला

दरअसल रेकिन और रेजांग ला दो चोटियां हैं जिन पर भारतीय सेना का नियंत्रण है। इन दोनों जगहों के सामने ही चीन के नियंत्रण वाला इलाका है। यह इलाका भारतीय सेना के नियंत्रण वाले इलाके से थोड़ा नीचे है। इसलिए भारतीय सेना चीनी सेना पर सीधी नजर रख पाती है। यही चीन की चिंता का विषय है।

spanggur tso lake

Spanggur Tso झील के किनारे 4 जगहों पर चीनी सेना ने डेरा डाल रखा है और लगातार यहां से आगे बढ़ने का प्रयास करती है। लेकिन भारतीय सेना उसे ऐसा करने नहीं देती। इसी से चीन बौखलाया हुआ है।

हाल ही में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। जिसमे 5 बातों पर सहमति बनी है। लेकिन चीन उन पर अमल करेगा या नहीं ये समय ही बताएगा। सूत्रों के अनुसार तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच जल्द ही एक और बैठक होने वाली है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × one =