MP E-Uparjan 2022: क्या है और कैसे करें पंजीकरण

mp e uparjan 2021 registration

mp e uparjan 2021 registration: केंद्र की  pm modi सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत कई लाभकारी योजना चलाई गई है। किसानों को अपनी फसल भेजने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए mp government ने e uparjan पोर्टल को लॉन्च किया है। आज हम इसी के बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे।

इससे जुड़े हुए आपके कुछ प्रश्न इस प्रकार हो सकते हैं:

1. mp e uparjan क्या है

2. ई उपार्जन पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

3. लॉगिन कैसे करें ई उपार्जन पर

4. किसानों को e uparjan portal से क्या लाभ होगा

5. इस पोर्टल को लॉन्च करने का सरकार का उद्देश्य क्या है

e-uparjan

क्या है e uparjan

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ई उपार्जन पोर्टल को लांच किया गया है। जिससे जो किसान अपनी फसल को सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं वह e uparjan पर पंजीकरण करके अपनी फसल को बेच सकते हैं। मालूम हो इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता है यह एकदम free सेवा है।

अब तक उपार्जन पोर्टल पर पिछले 5 वर्षों में कुल 118.57 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए निशुल्क पंजीकरण कर चुके हैं। इनमें से 64 लाख से ज्यादा किसानों से 2575.62 लाख एमटी अनाज खरीदा गया है। जिसके लिए किसानों को 69111 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

हम आपको  एक और जानकारी देना चाहते हैं कि ई उपार्जन पोर्टल से किसानों से अनाज की प्राप्ति के पश्चात उन्हें अनाज बेचने की रसीद और उनके द्वारा बेचे गए अनाज का पैसा सात कार्यालय दिवस (working days) में उनके बैंक खाते में जमा कर दिया जाता हैं। उपार्जन केंद्र में होने वाली अनाज खरीद की प्रक्रिया ई उपार्जन सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही की जाएगी।

e uparjan registration process

e uparjan portal पर registration करने के लिए आपके पास कौन से डाक्यूमेंट्स होने चाहिए?

e-uparjan registration

1.  समग्र आईडी

2.  आधार कार्ड

3.  बैंक अकाउंट पासबुक

4.  मोबाइल नंबर

5.  पासपोर्ट साइज फोटो

6. निवास प्रमाण पत्र

ई उपार्जन पंजीकरण प्रक्रिया

किसान भाई e uparjan पर अपने घर से ही कंप्यूटर या मोबाइल के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ई-उपार्जन पोर्टल पर registration कर सकते हैं। अगर मोबाइल से करना चाहते हैं तो आप प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

e uparjan kisan

Step 1. सबसे पहले उपार्जन पोर्टल के Home Page पर आ जाये।

Step 2. किसान पंजीयन (ग्रीष्मकालीन ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌मूंग, उड़द) किसान पंजीयन/ आवेदन सर्च पर click करें।

Step 3. जिला चुनें

Step 4. किसान कोड, मोबाइल नंबर या समग्र नंबर डालें

Step 5. चित्र में दिखाई दे रहे शब्द को उसके सामने वाले बॉक्स में लिखें

Step 6. किसान सर्च करें पर click करें

इस प्रकार आप ई उपार्जन पोर्टल पर अनाज बेचने के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

समग्र आईडी कैसे प्राप्त करें? | How to get samagra ID

samagra id

ई उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए samagra I’d की जरूरत होगी। अगर आपके पास समग्र आईड नहीं है तो आपको समग्र नागरिक सेवा पोर्टल पर जाकर register for samagra ID पर क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने चार विकल्प आएंगे जो इस तरह है:-

1. Register your family in samagra

2. Register a new member in your samagra family

3. Verify the quest to register new family member

4. Request OTP to verify registration of new family member

अगर आपकी फैमिली का कोई भी सदस्य समग्र फैमिली से जुड़ा हुआ नहीं है तो आप 1‌ विकल्प को चुनें। वहीं अगर समग्र आईडी आपके परिवार की बनी हुई है और उसमें आप कोई नया सदस्य जोड़ना चाहते हैं तो 2 विकल्प को चुनें। इसके बाद आपसे जो भी जानकारी मांगी जा रही है उसे दे दें।

किसान कोड कैसे प्राप्त करें? | How to get Kisan code

Kisan Code प्राप्त करने के लिए आपको मध्य प्रदेश भावांतर भुगतान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको किसान कोड मिल जाएगा। इसे रिफ्रेंश नंबर या सीरियल नंबर भी कहा जाता है।

E uparjan के लाभ

e uparjan benefits

• इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद किसान भाइयों के समय की काफी बचत होगी

• बिचोलिया के न होने से किसानों को लाभ होगा

• ई उपार्जन पोर्टल से अपने अनाज को आसानी से बेच सकते हैं

• बेची हुई फसल का पैसा बिना भागदौड़ के 7 दिनों के अंदर अकाउंट में आ जाएगा

आपके सवाल

• ई उपार्जन (e uparjan) पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

• ई उपार्जन क्या है?

• e uparjan पर अनाज कैसे बेचें

• Kisan code कैसे प्राप्त करें?

• क्या है ई उपार्जन

• Login कैसे करें e uparjan पर

• samagra I’d के लिए registration कैसे करें?

निष्कर्ष: इस पोस्ट में हमने आपको e uparjan portal क्या है और इस पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें, बताया है। इसके साथ ही हमने आपको बताया कि आप कैसे किसान कोड प्राप्त कर सकते हैं और समग्र आईडी बना सकते हैं। इसके अलावा भी आपके मन में कोई प्रश्न हो आप उनसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

इन सरकरी योजनाओं के बारे में भी जानें:-

Saksham Yuva Yojana 2021: पात्रता, पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज क्या है?

Pradhanmantri Awas Yojana List में अपना नाम कैसे देखें?

Digital seva : जानिये इससे सम्बंधित मिलने वाली सारी सुविधाएं

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − seven =