covid-19 के खतरे को देखते हुए twitter,Google ने अपने कर्मचारियों…

covid-19 google and twitter
image source - google

coronavirus के बढ़ते खतरे को देखते हुए दुनियाभर की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। ट्विटर और गूगल ने भी अपने कर्मचारियों को ऑफिस न आकर घर से काम करने को कहा है। ट्विटर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा की हम समझते हैं कि यह एक अभूतपूर्व कदम है, लेकिन यह अभूतपूर्व समय है।” ट्विटर कर्मचारियों के घर पर ऑफिस सेटअप करने के लिए जल्द ही फण्ड भी देगा। जिससे coronavirus से काम प्रभावित न हो।

Google के बेंगलुरु में स्थित कार्यालय में एक कर्मचारी covid-19 से संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद Google ने कहा की हमारे बेंगलुरु कार्यालय के एक कर्मचारी को COVID-19 से संक्रमित होने का पता चला है। वह कुछ समय पहले बेंगलुरु कार्यालय में था और अब हॉस्पिटल में है। सावधानी बरतते हुए हम अपने कर्मचारियों को कल से घर से ही काम करने के लिए कह रहे है।

covid-19 से बचने के लिए दुनिया ने अपनायी भारतीय परंपरा

मालूम हो इससे पहले टाटा और Apple जैसी बड़ी कंपनियों ने चीन में अपना काम काज बंद कर दिया है और अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। COVID-19 इस समय 100 से ज्यादा देशों में पहुंच चूका है और 4000 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके है व 1,34,679 से ज्यादा लोग संक्रमित है। भारत में भी अभी तक 76 COVID-19 से संक्रमित लोगों की पुष्टि हो चुकी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × five =