झांसी : महज 24 घंटे में पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, उठा इस राज़ से पर्दा

police revealed the murder
Jhansi

झांसी :। विगत दिवस झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि मृतका का जेठ है। हत्या का कारण अवैध सम्बंध बताया जा रहा है। मालूम हो कि झांसी के सीपरी बाजार थानान्तर्गत तुलसी होटल के पास रहने वाली पूजा विगत मॉर्निंग वॉक पर गई थी। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाया गया था। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए खुलासा करने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी मृतका का जेठ ओम प्रकाश जयसवाल है। पकड़े गये हत्यारोपी ओमप्रकाश के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद की है।

पकड़े गए हत्यारोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हत्या का कारण अवैध सम्बन्धों का होना बताया गया जिसको लेकर पूजा की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने चोबीस घंटे में खुलासा करते हुए प्रयुक्त पिस्टल छुपाने के आरोप में दूसरे जेठ दिलीप भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं सफलता पाने वाली टीम को 25 हजार ईनाम देने की घोषणा की गयी है।

रिपोर्ट:-मो. तौसीफ़…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − 8 =