चिराग पासवान को सौंपी गई राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान

chirag paswan
image source-google

उत्तर प्रदेश बिहार क्षेत्र के जमुई से सांसद और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बता दे की आज मंगलवार को दिल्ली में रामविलास पासवान की मौजूदगी में चिराग को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौपी गई। इससे पहले आज सुबह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसके बाद चिराग पासवान की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान राजनीति में सक्रिय रहेंगे और मैं उनका मार्गदर्शन लेता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आज कई राज्यों में हमारी सरकार है।बता दे की पार्टी फोरम के हिसाब से यह सबसे बड़ी बैठक मानी जाती है। इसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बात पर मुहर लगाई गई की लोजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बनाया जाएगा।

बता दें की चिराग पासवान पहले से ही लोजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन हैं। और सांसद में पार्टी के नेता भी हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा जाएगा।बता दें की 2019 में चिराग पासवान ने बिहार की जमुई सीट से दोबारा जीत हासिल की है। बीजेपी के साथ सीटों के तालमेल में भी चिराग की अहम भूमिका रही थी। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भी सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में चिराग की अहम भूमिका रही थी।

चिराग पासवान ने उपचुनाव बारे में कहा की हाल के संपन्न उपचुनाव में एनडीए का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा फिर भी एलजेपी को उपचुनाव में जीत मिली और समस्तीपुर सीट से प्रिंस राज चुनाव जीते। चिराग ने कहा कि पार्टी की विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया गया है और मैं आगे भी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाऊंगा।

About Author