रायबरेली में चलेगी कांग्रेसियो की पाठशाला

● रायबरेली में चलाई जाएगी पाठशाला
● योगी सरकार को मत देने के लिए जोरो -शोरो के साथ चल रही है तैयारियाँ
● उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के बारे में निर्देश देंगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सरकार लगातार प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोल रही है। कांग्रेस सरकार अब अपने पूरे बल के साथ सत्ता में आने के प्रयास में लगे है। सोनिया गाँधी ने मिशन उत्तर प्रदेश को धार देने के लिए प्रदेश की नई टीम को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में तीन दिन तक प्रशिक्षित किया जाएगा। आगे की रणनीति और दांव-पेंच समझाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का आना प्रस्तावित है।

विधानसभा चुनाव के बारे में दिया जायेगा निर्देश

सोनिया और प्रियंका पार्टी नेताओं को आने वाले उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के बारे में निर्देश देंगी। इस पाठशाला में सोनिया गांधी का नए पदाधिकारियों से औपचारिक रूप से परिचय कराया जाएगा। प्रियंका गांधी के महासचिव बनने के बाद उत्तर प्रदेश में बनी इस नई टीम को सोनिया गांधी कई मूल मंत्र देना चाहती हैं। इस लिए उन्होंने इस पाठशाला का आयोजन किया है।

रायबरेली में कार्यक्रम की तैयारियाँ शुरू

बता दें की अभी जल्दी में ही कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में नई कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में ज्यादातर नए युवा कार्यकर्ताओं वाली टीम है। सोनिया गाँधी ने कहा की इस युवा टीम को प्रशिक्षित करने की जरूरत भी पार्टी ने समझी है। इसके प्रशिक्षण के लिए 22, 23 और 24 अक्टूबर को रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस अभी से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में पूरी तरह से लग गई है। इसलिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा नए पदाधिकारियों को लगातार संघर्ष की रणनीति यहां समझाई जाएगी। साथ ही क्षमता और रुचि के अनुसार काम का बंटवारा भी किया जाएगा। रायबरेली में इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

About Author