सर्दियों में भारत कर सकता है चीन पर हमला?

india china border dispute
image source - google

पिछले लगभग 4 महीनों से भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अब तक राजनयिक और कोर कमांडिंग लेवल की 20 से ज्यादा बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक इनका कोई परिणाम नहीं निकला। इस बीच चीन ने भारत को धमकी दी है। जिसमें उसका डर भी साफ झलक रहा है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत को धमकी दी है और आशंका जताई है कि भारत चीन के ऊपर सर्दियों में हमला कर सकता है।

ग्लोबल टाइम्स में कहा गया कि चीन की सैन्य ताकत भारत से ज्यादा है। चीन न्यूक्लियर पावर है, इसलिए भारत को कूटनीतिक डील संभलकर करनी चाहिए।

सीमा पर भारत की सतर्कता से डरा चीन

चीन द्वारा सीमा पर सेना और युद्ध वाहनों को बढ़ाए जाने के बाद भारत ने भी सीमा पर सैनिकों, युद्ध वाहनों की संख्या बढ़ा दी थी और पहले से ज्यादा मजबूती के साथ अपनी सीमा की रक्षा अब भारत कर रहा है। इस दौरान दो बार चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करने की कोशिश की लेकिन उन्हें हर बार मुंह की खानी पड़ी। इसी से बौखलाए चीन ने भारत को धमकी दी है।

ग्लोबल टाइम्स में यह भी कहा गया कि सीमा पर भारत की आक्रमकता बढ़ी है। सीमा पर भारत ने सैनिकों और युद्ध वाहनों की संख्या बढ़ा दी है। जिसे देख कर लग रहा है कि भारत सर्दियों में हमला कर सकता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 + 20 =