अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास चीन की एक और चालबाजी

India China border dispute
image source - google

चीन सीमा को लगातार ऐसी हरकतें करता रहता है जिसकी वजह से पड़ोसी देशों के साथ उसका तनाव बना रहता है खासकर भारत। अब चीन ने भारत की सीमा के पास एक और ऐसा काम किया है जो एक चिंता का विषय है। दरअसल चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास एक रेल मार्ग का निर्माण किया है।

 India China border dispute

चीन ने ये रेल मार्ग तिब्बत के ल्हासा से नेयांग्की तक बनाई है। जिसके बीच की दूरी लगभग 435 किलोमीटर है। इस रेल मार्ग में 120 पुल और 47 सुरंगे हैं। चीन का यह रेल मार्ग चीन के सिचुआन से तिब्बत को सीधे जुड़ेगी।

लॉकडाउन में भी नहीं रुका निर्माण 

चीन एक चालबाज देश है यह बात पूरी दुनिया जानती है। जब दुनिया के सभी देश कोरोनावायरस से लड़ रहे थे तब चीन इस रेल मार्ग निर्माण करने में लगा हुआ था और अब लगभग इस रेल मार्ग का कार्य पूरा होने को है।

भारत के लिए क्यों खतरा है यह रेल मार्ग

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास रेल मार्ग बनाने से भारत के लिए थोड़ा खतरा बढ़ गया है। क्योंकि यदि भविष्य में कभी युद्ध की स्थिति बनती है तो चीन इस रेल मार्ग के जरिए अपने सैनिकों और युद्ध हथियारों को भारत की सीमा के करीब आसानी से कम समय में पहुंचा सकता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × 4 =