अमेरिका 2 हफ़्तों में दूसरी बार गोलियों की गूंज से दहला है। कोलोराडो के बोल्डर शहर में एक मार्किट में अचानक गोलीबारी हुई। जिसमें एक पुलिस ऑफिसर समेत 10 की मौत हो गयी।
इस मामले में पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है। शहर पुलिस प्रमुख ने बताया कि सूचना मिलते ही
पुलिस मौके पर पहुँच गयी और आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें वो घायल हो गया जिसके बाद उसका इलाज कराया गया और 10 हत्याओं का मामला दर्ज किया गया है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम वहां शॉपिंग करने गए थे। तभी अचानक वहां फायरिंग शुरू हो गयी जिससे भगदड़ मच गयी। हम भी अपनी जान बचाने के लिए भागे और उसने हमपर भी गोली चलायी।
प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हुई मुस्लिम महिला साहित्यकार, रामकथा का उर्दू में किया तजुर्मा
वहीँ इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार बन्दूक को लेकर सख्त कानून बनाने की तैयारी कर रही है। जिससे इस तरह की घटना भविष्य में न हों और अपराध पर लगाम लगे।