केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लांच किया वैदिक पेंट, ये है खासियत

Vaidik paint
image source - ANI

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खादी ग्राम उद्योग द्वारा गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट को लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस पेंट की कीमत बाजार में उपलब्ध अन्य पेंट से काफी कम है।

बता दें इस पेंट को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय ग्रामीण इकोनॉमी को बल देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने का है। जिन किसानों के पास पशुधन है उन्हें सालाना 55000 से अधिक की अतिरिक्त इनकम होगी। इस बात की जानकारी कुछ दिन पहले नितिन गडकरी ने खुद दी थी।

वैदिक पेंट की खासियत यह है कि मार्केट में उपलब्ध अन्य पेंट से इसकी कीमत काफी कम है और यह वैदिक पेंट इको फ्रेंडली, नॉनटॉक्सिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और वॉशेबल भी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 2 =