देश की राजधानी दिल्ली का वायु प्रदूषण की वजह से बुरा हाल होता जा रहा है। सुबह के समय दृश्यता बहुत कम हो गयी है और मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बताया की अब आँखों में जलन भी होने लगी है। AQI के अनुसार मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम एरिया में 449 प्रदूषण दर्ज किया गया।
दिल्ली में प्रदूषण से बचाव का क्या रास्ता हो ? बड़ी चिंता है।#cm घर में दुबके हैं।
जनजागरण के लिये आज @BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष @Tejasvi_Surya दिल्ली युवा अध्यक्ष @VasuRukharBjp @p_sahibsingh @M_Lekhi @siddharthanbjp आदि सैकड़ों दिल्ली प्रेमी सड़कों पे,साइकल पे हैं.@BJP4Delhi pic.twitter.com/WreVS8Invb— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) November 9, 2020
BJP दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सीएम अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आज BJY मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व अन्य कई लोगों के साथ जनजागरण के लिए साइकल पर निकले। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा की दिल्ली में प्रदूषण से बचाव का क्या रास्ता हो ? बड़ी चिंता है। सीएम घर में दुबके हैं।
दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील
वहीँ दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सीएम अरविन्द केजरीवाल ने हाल ही में प्रेस कांफेरेंस कर इस दिवाली पर पटाखे न जलाने को और दिवाली साथ अलग अंदाज में मानाने को कहा था। लेकिन अब इस बात पर कितने लोग अमल करते है ये तो दिवाली पर ही पता चलेगा। लेकिन सीएम के इस सेस्ले से पटाखे बेचने वाले खुश नहीं है।
उनका कहना है की ये ऐलान सीएम को पहले करना चाहिए था और लाइसेंस क्यों दिए जब पटाखे पर बैन ही लगाना था। इस फैसले की वजह से हमारा लाखों रूपए का नुकसान होगा।