पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग में क्या कहा?

PM Modi meeting with 6 states CM

देशभर में कोरोना के मामले कम हो रहे है। लेकिन कुछ राज्य है जहाँ पर कोरोना के मामले बढ़ रहे है। आज पीएम मोदी ने उन्ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की। पीएम ने बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल के मुख्यमंत्रियों से COVID19 की स्थिति पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां तीसरी लहर की आशंका लगातार जताई जा रही है। कुछ राज्यों में मामलों की बढ़ती हुई संख्या अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि लंबे समय तक लगातार मामले बढ़ने से कोरोना वायरस में म्यूटेशन की आशंका बढ़ जाती है, नए वेरिएंट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए तीसरी लहर को रोकने के लिए कोरोना के खिलाफ प्रभावी कदम उठाया जाना आवश्यक है।

SC में केंद्र ने कहा Kawad Yatra पर लगे रोक पर हर कावंड़िये तक इस तरह पहुँच सकता गंगा जल

पिछले हफ़्ते के क़रीब 80% नए मामले आप जिन राज्यों (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल) में हैं, उन्हीं राज्यों से आए हैं। महाराष्ट्र और केरल में मामलों में लगातार इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 + twelve =