BJP ने कहा हमारा बस एक सवाल, गांधी परिवार वैक्सीनेटेड है या नहीं?

bjp attack on gandhi family

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने वैक्सीन को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित कोवैक्सीन को लेकर कांग्रेस ने जो भ्रम फैलाया है वो महापाप है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोवैक्सीन में गाय के बछड़े का सीरम/खून होता है। कांग्रेस ये भ्रम फैला रही है कि गाय के बछड़े को मारकर ये वैक्सीन तैयार किया गया है।

वैज्ञानिक समुदाय और स्वास्थ्य मंत्रालय का इस विषय को लेकर स्पष्टीकरण स्पष्ट रूप से कहता है कि कोवैक्सीन में बछड़े या गाय का खून नहीं है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। जिस प्रकार एक सांप्रदायिक एंगल देकर इसे अपभ्रंशित करने की कोशिश की जा रही है ऐसा कोई भी अपभ्रंश नहीं है।

BSP प्रमुख ने 9 बागी विधायकों के SP में शामिल होने की खबर पर कहा..

संबित पात्रा ने कहा भाजपा कांग्रेस पार्टी से एक ही सवाल पूछ रही है कि गांधी परिवार (सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी) ने कब अपना पहला और दूसरा डोज़ लिया। गांधी परिवार वैक्सीनेटेड है या नहीं है? गांधी परिवार कोवैक्सीन पर विश्वास करती है या नहीं करती?

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × three =