महिला शक्ति सम्मेलन में आप ने भाजपा पर साधा निशाना

Source - Google

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के गांधी भवन में महिला शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया।आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह मुख्य अतिथि रहे। प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत स‍िंह, राष्ट्रीय कार्य करणी व महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव मौजूद रही।

हजारो की संख्या में महिलाएं सम्मेलन में अलग अलग जिलों से आई। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि 2022 में यूपी में आप की सरकार बनने के बाद यूपी दिल्ली मॉडल लागू किया जायेगा। बिजली, स्वास्थ, किसानों के सारे बिल जीरो करेंगे और प्रदेश की जनता को 300 यूनिट तक की बिजली फ्री देंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को भी प्रमुखता के साथ चुनावी मैदान में टिकट देंगे।

संजय सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओ की सुरक्षा देने में फेल साबित हुई है। हमने उनसे कहा कि हम यूपी के स्कूल देखना चाहते हैं पर वो देखने नहीं देते क्यों यहां के स्कूलों की हालत बेहद खराब है। आम आदमी पार्टी हमेसा से महिलाओ के सम्मान में आगे रही है।

किसानों के भारत बंद से आम जन हो रहे परेशान

वही आप पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी व महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की आप पार्टी की महिला लगातार योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़को पर संघर्ष कर रही है और योगी जी की लाठिया भी खाई।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × two =