सुल्तानपुर :- सुल्तानपुर में आज एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। जिससे बस में सवार लगभग 18 प्रवासी मजदूर घायल हो गये।
इटावा : रिश्तो को किया शर्मसार अपनों ने ही ली अपने की जान
मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर का है। जहाँ पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। जिससे बस में सवार प्रवासी मजदूर घायल हो गए। आनन फानन में एसपी और डीएम और पुलिस बल मौके पर पहुचे। घायलों को एम्बुलेन्स द्वारा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
प्रवासी मजदूर आज सुबह लोकमान्य ट्रैन द्वारा मुम्बई से वापस आये थे। और बस द्वारा अपने घर जा रहे थे। वापस आने वाले कुल 26 प्रवासी मजदूर बस में सवार थे जिनमें 18 लोग दुर्घटना में घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल में मौजूद है।