यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज छठा दिन है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रही है। इस बीच खबर है कि करीब 64 किलोमीटर लंबा रूसी आर्मी का काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव के पास पहुंच चुका है और यह काफिला तेजी के साथ कीव की ओर बढ़ रहा है।
इस मामले के बारे में जानकारी सैटेलाइट इमेज के जरिए मिली है। वहीं खारकीव में जंग जारी है और कल से रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता शुरू हो गई है। इस बीच भारतीय जो यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे हुए हैं उन्हें शनिवार से ही भारत सरकार मिशन गंगा के तहत सही सलामत निकलने कि कोशिश कर रही है।
अभी तक कई विद्यार्थियों को सुरक्षित लाया जा चूका है। अब जैसे जैसे खतरा बढ़ता जा रहा है जिसमें रूस ने लोगों को राजधानी छोड़कर जाने को कहा वैसे ही भारत एम्बेसी से भी सभी भारतियों को यूक्रेन की राजधानी कीव को तुरंत ही छोड़ने की बात कही।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत पर दुनिया की नज़र, यूक्रेन ने मांगी मदद
भारतीय एम्बेसी ने कहा, ‘सभी भारतियों और विद्यार्थी आज ही कीव को छोड़कर निकल जाएं। जो भी ट्रैन या कोई भी साधन मिले उससे तुरंत ही वहां से निकल जाएं।’