रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत पर दुनिया की नज़र, यूक्रेन ने मांगी मदद

Pm-Modi-President-Putin
source - google

रूस ने युद्ध शुरू कर दिया है। अबतक रूस ने यूक्रेन में बड़ी तबाही मचा रखी है और रूस को रोकने का कोई रास्ता अभी तक नहीं मिला है। दुनिया के तमाम देश रूस को समझने की कोशिश में लगे हैं लेकिन रूस को युद्ध के सिवाए कोई रास्ता नहीं दिख रहा। शुक्रवार सुबह से ही कीव में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है।

इस जंग में जहां अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय देश, यूक्रेन के साथ खड़े हैं तो वहीं चीन और पाकिस्तान रूस का समर्थन कर रहे हैं। एक तरफ जब दुनिया के ज्यादातर देश रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं तब चीन ने रूस पर लगे सभी गेहूं आयात प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया है।

चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम ने गुरुवार को यूक्रेन पर रूसी हमले के कुछ ही देर बाद इसकी घोषणा कर दी। वहीं भारत से यूक्रेन ने मदद मांगी है, यूक्रेन की तरफ से पीएम मोदी से रूस से बात कर समझने की बात कहीं। पीएम मोदी ने फिलहाल रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात कर युद्ध को रोकर बात करने और मामले को कूटनीति से हल करने की बात कही है।

स्लाइस क्रेडिट कार्ड क्या है और कैसे करें अप्लाई | What Is Slice Credit Card

साथ ही पीएम ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी पुतिन से बात की जिसके जवाब में राष्ट्रपति पुतिन ने बस आगे जो भी होगा उसको लेकर इत्तिलाह करने को कहा है। फिलहाल की जानकारी के अनुसार रूस यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चूका है और अबतक 137 सैनिक यूक्रेन के मृत्यु को प्राप्त हुए हैं और 300 से अधिक घायल हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 − two =